फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और सोमनाथ भारती के बीच जारी है लुकाछिपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती के बीच लुका छिपी का खेल जारी है। पुलिस ने दावा किया है कि सोमनाथ भारती आगरा व हरियाणा या फिर पश्चिम उत्तर प्रदेश में मौजूद हैं।
विज्ञापन


कई टीम लगातार उनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है।  सूत्रों के मुताबिक, भारती अब तक छह फोन और दो सिम कार्ड का इस्तेमाल कर चुके हैं।

वह लगातार अपने फोन और सिम को बदल रहे हैं। उन्हें ट्रेस कर आगरा, हरियाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ जगहों पर दबिश दी गई है। कई ऐसे लोग भी चिंहित किए गए हैं, जो उनकी मदद कर रहे हैं।

गिरफ्तारी के बाद इन पर भी कार्रवाई होगी

सोमनाथ की गिरफ्तारी के बाद इन पर भी कार्रवाई होगी। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली छोड़ने के बाद सोमनाथ आगरा गए। वहां अपने एक  दोस्त के फोन नंबर का इस्तेमाल किया।

शुक्रवार को इस फोन का लोकेशन हरियाणा में था। बाद में इसे स्वीच ऑफ कर दिया गया। अब फोन का लोकेशन पश्चिम उत्तर प्रदेश में आ रहा है।

उधर,  सोमनाथ भारती पर मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस अब तक सोमनाथ के भाई, बहन समेत करीब 12 लोगों से पूछताछ कर चुकी है।  सभी लोगों पर पुलिस की नजर है। सोमनाथ की बहन और उसका निजी सचिव भी पुलिस की निगरानी में हैं।
विज्ञापन

क्रिमिनल की तरह अपना लोकेशन बदल रहे हैं सोमनाथ

संयुक्त पुलिस आयुक्त के मुताबिक सोमनाथ एक प्रोफेशनल क्रिमिनल की तरह अपना लोकेशन बदल रहे हैं। ट्रेस होने के बाद छापा मारने से पूर्व ही वे वहां से फरार हो जाते हैं। पूर्व कानून मंत्री को जांच से जुड़ना चाहिए।

सोमनाथ के कुत्ते डॉन का शुक्रवार शाम चार बजे पुलिस ने डॉन का नीतिबाग स्थित एक क्लीनिक पर मेडिकल चेकअप करवाया। डॉन को कुछ दिनों से सर्दी और हृदय की बीमारी की शिकायत है।

हालांकि, उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोमनाथ के फरार होने के बाद से डॉन को दवा नहीं मिल पा रही है और उसकी दवा सोमनाथ के अलमारी में रखी हुई है। जिसकी वजह से डॉन की तकलीफ बढ़ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें