भारत रत्न की तरह ही अब उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार भी दिया जाएगा। केंद्र की तर्ज पर अब प्रदेश सरकार ने भी अप्रवासी भारतीयों के लिए यह योजना शुरू की है।
अगस्त माह में दूतावास के जरिए अप्रवासियों से आवेदन मंगाए जाएंगे। योजना के तहत ऐसे लोगों को इस रत्न से नवाजा जाएगा जिन्होंने विदेशों में रहते हुए प्रदेश की गरिमा बढ़ाई हो।
डीएम ने कहा कि ऐसे अप्रवासी जिन्होंने विदेश में रहते हुए प्रदेश के विज्ञान, प्रौद्योगिकी, संस्कृति, चिकित्सा, शिक्षा, जनसेवा, वाणिज्य आदि क्षेत्रों में अपना योगदान दिया। यह पुरस्कार ऐसे अप्रवासी भारतीयों को मिलेगा जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी होंगे।
ऐसे होगा आवेदन
प्रत्येक वर्ष अगस्त माह में उत्तर प्रदेश अप्रवासी भारतीय विभाग की वेबसाइट पर अभ्यर्थी आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वे अपना आवेदन विदेश स्थित भारतीय दूतावास के जरिए भी कर सकेंगे। 15 अक्तूबर तक चयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।