फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल किले में शुरू हुआ भारत पर्व, 12 से रात 10 बजे लोग उठा सकेंगे लुत्फ

Sun, 27 Jan 2019 02:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लाल किले पर लगाया गया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिमा - फोटो : social media
विज्ञापन

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की एक प्रतिकृति यहां लाल किले पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित भारत पर्व में आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

विज्ञापन


छह दिवसीय कार्यक्रम का चौथा संस्करण शनिवार को शुरु हुआ। पर्यटन मंत्रालय अन्य केंद्रीय मंत्रालयों तथा राज्य सरकारों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘इस साल आकर्षण का मुख्य केंद्र शिल्पकार श्री राम वनजी सुत्तार द्वारा बनाई स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की प्रतिकृति और एक गांधी ग्राम रहा जिसमें दस चित्रकार ‘महात्मा गांधी की विचारधारा’ की थीम पर तस्वीरें बनाएंगे।’’ 
विज्ञापन


भारत पर्व हर दिन दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक लोगों के लिए खुला रहेगा और इसमें प्रवेश निशुल्क होगा। हालांकि आगंतुकों को एक पहचान पत्र लाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें