फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब अटलजी ने पूछा, कभी सोटा चलाया भी है प्रधानजी

Fri, 17 Aug 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
पूर्व पीएम से मिलते हुए अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के भंगेल के प्रधान ब्रह्म प्रकाश त्यागी ने बताया कि कारगिल युद्ध के बाद शहीदों के परिजनों की सहायता के लिए कारगिल कोष में 5 रेसकोर्स रोड दिल्ली पर स्थित प्रधानमंत्री आवास पर जाकर 2.11 लाख रुपये का चेक हमने दिया था।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास के बाहर गेट पर जाते समय हमारे पास सोटा (चांदी का पत्तर लगा एक डंडा) था जो हम हर जगह अपने साथ रखते थे। सिक्योरिटी ने पहले सोटा ले जाने से मना कर दिया, लेकिन हमने भी बिना सोटे के अंदर जाने से मना कर दिया।

अटलजी को यह बात पता चली तो उन्होंने सिक्योरिटी को बोलकर हमें अंदर बुला लिया। उनसे मुलाकात के दौरान बड़े ही मजाकिया अंदाज में उन्होंने पूछा कि ‘प्रधानजी कभी सोटा इस्तेमाल भी किया है’
विज्ञापन


और खिलखिलाकर हंस पड़े तो हमने भी कह दिया जी खूब किया है। फिर उन्होंने हमारी कुशलक्षेम पूछकर हमारे भंगेल क्षेत्र का भी हाल जाना और कारगिल कोष में दिए चेक पर हमें बधाई दी।

देश की अपूर्णनीय क्षति है अटलजी का जाना

atal bihari vajpayee - फोटो : अमर उजाला
एक बार संसद किसी कार्य से गया था, तब अटलजी से संसद की गैलरी में मिलना हुआ था। उस वक्त कांग्रेस पार्टी में था, मैंने अपना परिचय दिया तो उन्होंने बेहद नम्र अंदाज में कुशल क्षेम पूछी थी। आज वही वाक्या याद आ रहा है। उनका व्यक्तित्व बेहद ऊंचा था और किसी भी पार्टी से ऊपर सर्वमान्य नेता थे। उनका जाना देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है।       
- धीरेंद्र सिंह, विधायक जेवर     

लगभग 20 वर्ष पहले किसी कार्य से अटलजी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मिलने गया था। उस वक्त मैं कांग्रेस पार्टी में था। मुलाकात में काफी विनम्रता से उन्होंने बात की। उस दौरान उन्होंने क्षेत्र के बारे में जानकारी ली और हमारी परेशानियों को सुना। वह पार्टी से उठकर देश के एक सर्वमान्य नेता थे और हमें गर्व है कि उन्होंने देश का मार्गदर्शन किया। उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन में देश आगे बढ़ सकेगा।      
- तेजपाल सिंह नागर, विधायक दादरी    
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक

atal bihari vajpayee
पूर्व प्रधान मंत्री अटल विहारी वाजपेयी के निधन पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री हरीश सिंह के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। शोक सभा में मौजूद भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र भाटी ने उन्हें युग पुरुष व भारत के महान व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें