फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: भाई गुरमीत सिंह शांत को मिलेगा शिरोमणि रागी पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने भाई गुरमीत सिंह शांत को शिरोमणि रागी पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। यह पुरस्कार शनिवार को गुरु हरिकृष्ण साहिब के प्रकाश पर्व के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। भाई गुरमीत सिंह शांत को 11 लाख रुपये की नकद राशि भी भेंट की जाएगी।
विज्ञापन

कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर ने बताया कि यह सम्मान उन रागियों को दिया गया है जो गुरु साहिबानों की ओर से निर्धारित रागों के अनुसार गुरबाणी कीर्तन करते हैं। उन्होंने बताया कि एक 11 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था जिसमें देश-विदेश के प्रतिष्ठित संगीतज्ञ, रागी और विद्वान शामिल थे। इस समिति की सिफारिशों के आधार पर भाई गुरमीत सिंह शांत का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि यह पहल गुरमत संगीत को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम है। आज जब शबद गायन में लोकधुनों और फिल्मी तरजों का प्रभाव बढ़ रहा है, ऐसे में असली गुरमत राग पर आधारित कीर्तन को संरक्षित और प्रोत्साहित करना आवश्यक हो गया है। कमेटी ने इसे एक विनम्र शुरुआत बताया और कहा कि भविष्य में भी ऐसे समर्पित रागियों को पहचान कर सम्मानित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें