आम आदमी पार्टी ने चार बागी नेताओं को साइडलाइन करने के बाद धरमवीर गांधी को भी किनारे लगा दिया है। अब तक संसद में आम आदमी पार्टी के चार सांसदों का नेतृत्व कर रहे धरमवीर गांधी से उनका कार्यभार वापस ले लिया गया है।
संसद में अब पार्टी के चार सांसदों का नेतृत्व धरवीर गांधी की जगह केजरीवाल कैंप के करीबी माने जाने वाले भगवंत मान करेंगे। गौरतलब है कि धरमवीर गांधी ने आप के चारों बागी नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई का खुलकर विरोध किया था।