पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। बता दें कि भगवंत मान आज ही जर्मनी की यात्रा से लौटे हैं।
विज्ञापन
पुरानी पेंशन प्रणाली को वापस लाने पर विचार कर रही पंजाब सरकार
भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, 'मेरी सरकार पुरानी पेंशन प्रणाली (ओपीएस) को वापस लाने पर विचार कर रही है। मैंने अपने मुख्य सचिव से इसके कार्यान्वयन की व्यवहार्यता और तौर-तरीकों का अध्ययन करने को कहा है। हम अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं।' वहीं अरविंद केजरीवाल ने पंजाब सरकार के इस निर्णय की तरीफ करते हुए कहा कि भारत भर के सभी सरकारी कर्मचारी चाहते हैं कि पुरानी पेंशन योजना बहाल हो।