फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी पिलाने गए कर्मी पर बंगाल टाइगर ने मारा झपट्टा

Wed, 11 Sep 2019 04:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • रात की पाली में तैनात चिड़ियाघर कर्मी फतेह सिंह तड़के बाघ के बाड़े में उसके लिए पानी भरने गया था
  • पिंजरे के अंदर से ही बाघ ने उस पर झपट्टा मार दिया
  • फतेह सिंह को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया
विज्ञापन
bengal tiger
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली चिड़ियाघर में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बंगाल टाइगर ने कर्मचारी फतेह सिंह पर हमला कर दिया। वह उसके पिंजरे में पानी भरने गया था। हमले में फतेह सिंह के हाथ में मामूली चोट लगी है। हालांकि पहले से बीमार बंगाल टाइगर की हालत और बिगड़ गई है।

विज्ञापन


चिड़ियाघर के क्यूरेटर रियाज खान ने बताया कि रात की पाली में तैनात चिड़ियाघर कर्मी फतेह सिंह तड़के बाघ के बाड़े में उसके लिए पानी भरने गया था। पिंजरे के अंदर से ही बाघ ने उस पर झपट्टा मार दिया। फतेह सिंह को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने हाथ में टांका लगाकर छुट्टी दे दी। उन्होंने बताया कि आठ वर्षीय बंगाल टाइगर पहले से ही अस्वस्थ है। 

मैसूर चिड़ियाघर से 2014 में इस बंगाल टाइगर को दिल्ली चिड़ियाघर लाया गया था। 27 जुलाई से बाघ खाना नहीं खा रहा था। दिल्ली चिड़ियाघर के पशु चिकित्सा अधिकारी बाघ का निरीक्षण कर रहे हैं। उसे दर्द है और उसके व्यवहार में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। इसके कारण वह असमान्य व्यवहार भी कर रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी दिल्ली चिडिय़ाघर में एक दुर्घटना हो चुकी है। विजय नाम के बाघ ने एक व्यक्ति को मार दिया था। चिड़ियाघर घूमने के लिए आया यह व्यक्ति बाघ को देखने के दौरान उसके बाड़े में गिर गया था। इसके बाद बाघ ने उसे हमला कर मार डाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें