फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आनंद विहार से साहिबाबाद तक सुरंग से गुजरेगी रैपिड ट्रेन

Wed, 11 Sep 2019 04:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अंकुश बिश्नोई, साहिबाबाद

सार

  • दिल्ली के सराये काले खां से मेरठ तक चलने वाली रैपिड ट्रेन गाजियाबाद में सुरंग के जरिए एंट्री करेगी
  • आनंद विहार स्टेशन से कंट्री इन होटल के पास तक रैपिड अंडरग्राउंड रहेगी
  • साहिबाबाद स्टेशन से पहले यह एलिवेटेड ट्रैक पर आएगी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के सराये काले खां से मेरठ तक चलने वाली रैपिड ट्रेन गाजियाबाद में सुरंग के जरिए एंट्री करेगी। आनंद विहार स्टेशन से कंट्री इन होटल के पास तक रैपिड अंडरग्राउंड रहेगी। साहिबाबाद स्टेशन से पहले यह एलिवेटेड ट्रैक पर आएगी। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का दावा है कि सुरंग निर्माण को लेकर अन्य सभी विभागों से एनओसी ले ली गई है। 

विज्ञापन


सराये काले खां से मेरठ तक रैपिड ट्रेन का काम किया जा रहा है। दिल्ली से मेरठ के बीच दो जगह पर ट्रेन करीब 13 किलोमीटर सुरंग के अंदर दौड़ेगी। इसका एक हिस्सा मेरठ बेगम पुल के पास होगा, जबकि दूसरा हिस्सा न्यू अशोक नगर-आनंद विहार स्टेशन और साहिबाबाद स्टेशन के बीच होगा। इसकी लंबाई करीब साढ़े छह किलोमीटर है। 

दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्टेशन के बाद रैपिड ट्रेन अंडरग्राउंड हो जाएगी। आनंद विहार स्टेशन पूरी तरह से अंडर ग्राउंड होगा। यहां से यह से रैपिड ट्रेन सुरंग के जरिए ही गाजियाबाद में एंट्री करेगी। लिंक रोड पर कंट्री इन होटल के पास से जा रहे एक नाले के नीचे से यह सुरंग जाएगी। साहिबाबाद में बनने वाले स्टेशन से करीब आधा किलोमीटर पहले यह सुरंग खत्म होगी और ट्रेन एलिवेटेड ट्रैक पर आ जाएगी। 
विज्ञापन


यहां से रैपिड ट्रेन एलिवेटेड ट्रैक पर ही मेरठ जाएगी। रैपिड ट्रेन के सीपीआरओ सुधीर शर्मा ने बताया कि अशोक नगर के बाद से साहिबाबाद स्टेशन से पहले करीब साढ़े छह किलोमीटर सुरंग में रैपिड ट्रेन रहेगी। इसको लेकर सभी विभागों से एनओसी एनसीआरटीसी को मिल गई है।

मेट्रो से बड़े होंगे रैपिड के कोच
एनसीआरटीसी के अधिकारियों की मानें तो रैपिड ट्रेन के कोच मेट्रो कोच की तुलना में ऊंचे और चौड़े होंगे। मेट्रो कोच की चौड़ाई करीब 2.9 मीटर होती है, जबकि रैपिड कोच की चौड़ाई 3.2 मीटर के करीब होगी। इसके साथ ही ऊंचाई भी मेट्रो कोच से ज्यादा होगी क्योंकि रैपिड में यात्रियों को सामान रखने की सुविधा मिलेगी।  रैपिड की सीटिंग मेट्रो टाइप नहीं होगी। शताब्दी ट्रेन की तरह रैपिड ट्रेन में बैठने की व्यवस्था होगी। दोनों साइड दो दो सीट लगी होंगी। इसके साथ ही बीच में खड़े होने के लिए भी जगह यात्रियों को मिलेगी। 

मेक इन इंडिया के तहत बनाए जाएंगे कोच
अधिकारियों ने बताया कि रैपिड ट्रेन के कोच मेक इन इंडिया के तहत बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग की तरफ से ग्लोबल टेंडर जारी कर दिए गए हैं। साथ ही इसकी डिजाइन और रखरखाव की जिम्मेदारी कंपनी की होगी। उन्होंने बताया कि कोच को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से डिजाइन किया जाएगा।  इसकी ऑपरेशनल स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। इनको बनाने के लिए रफ्तार के साथ यात्रियों के आराम का ख्याल भी रखा जाएगा। सभी सीटें आराम दायक होंगी। कोच वातानुकूलित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें