फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट, जेईई मेन और यूजीसी नेट में मिलेगा 10 फीसदी आर्थिक आरक्षण का लाभ

Sat, 02 Mar 2019 02:11 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, मैनेजमेंट, यूजीसी नेट और होटल मैनेजमेंट प्रोग्राम में भी 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ मिलेगा। इसी के चलते नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) नीट, जेईई, यूजीसी नेट, सीपैट, जीमैट और होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र में सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के छात्रों की जानकारी मांगने जा रही है। एनटीए जनवरी में आयोजित जेईई मेन परीक्षा के आवेदन पत्र में सुधार के लिए 11 से 15 मार्च तक मौका देगी।
विज्ञापन


एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, केंद्र सरकार के नियमों के तहत उच्च शिक्षा में 10 फीसदी अतिरिक्त सीट सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों के छात्रों के लिए आरक्षित रहेंगी। इसी के चलते यूजीसी नेट की जून 2019 में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस को शामिल किया गया है। एनटीए ने छात्रों से आग्रह किया है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहे।

एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस की जानकारी प्रवेश परीक्षा आवेदन पत्र में इसलिए मांगी जा रही है, क्योंकि रिजल्ट के बाद वे ही स्कोर मेरिट लिस्ट जारी करेंगे। इसी स्कोर मेरिट लिस्ट के आधार पर आगे संबंधित कॉलेज दाखिला देते हैं।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के छात्रों को इसी स्कोर मेरिट लिस्ट में लाभ मिलेगा। आवेदन पत्र में उन्हें ईडब्ल्यूएस कॉलम पर टिक करना होगा। कॉलेज में दाखिले के दौरान आयकर विभाग की ओर से ईडब्ल्यूएस का प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करना होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें