फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के 6 अस्पतालों में मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ

Wed, 06 Mar 2019 04:25 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
आयुष्मान भारत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनडीएमसी के बाद अब उत्तरी दिल्ली नगर निगम के अस्पतालों में भी आयुष्मान भारत योजना जल्द लागू होगी। उत्तरी निगम की स्थायी समिति की ओर से हरी झंडी मिलने के बाद योजना के लागू करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन


आयुष्मान भारत योजना के लागू होने से दिल्ली के उत्तरी निगम क्षेत्र के हजारों लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने का मौका मिलेगा, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से इस योजना को लागू नहीं किए जाने की वजह से स्थानीय लोगों को इसका फायदा नहीं मिलेगा। लेकिन दूसरे राज्यों के मूल निवासी जो दिल्ली में रह रहे हैं उन्हें कार्ड पर इस स्कीम का फायदा मिल सकेगा।

स्थायी समिति में इस प्रस्ताव को पास करते हुए निगम की ओर से दिल्ली सरकार से भी आयुष्मान भारत योजना लागू करने की अपील की गई है। इस योजना के तहत उत्तरी निगम के छह अस्पतालों में योजना का लाभ मिल सकेगा। इनमें हिंदू राव अस्पताल, कस्तूरबा गांधी, राजनबाबू फेफड़े एवं क्षय रोग संस्थान, महार्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल, गिरधर लाल प्रसूति अस्पताल, बालकराम अस्पताल के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें