सेक्टर 55 स्थित मौर्या उद्योग फैक्ट्री में रविवार शाम शेड में सीमेंट की चादरें लगा रहे शंकर पांडे (52) की असंतुलित होकर नीचे गिरने से मौत हो गई।
बेटे सुनील कुमार पांडेय का आरोप है कि ठेकेदार रतन सिंह, सुपरवाइजर हीरा और कंपनी के मैनेजर पूरणचंद ने जोखिम भरी जगह पर बिना सुरक्षा उपकरण दिए ही काम पर लगा दिया।
सेफ्टी उपाय नहीं होने की वजह से ही उनके पिता शंकर पांडेय की मौत हुई। सेक्टर 55 थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि सुनील की शिकायत पर ठेकेदार, सुपरवाइजर और कंपनी प्रबंधक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।