फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विधायकों की गिरफ्तारी पर बेनकाब हो रही पुलिस, सबूत ना होने से मिल रही जमानत'

Sat, 30 Jul 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आप नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बार फिर हमला करते हुए कहा है कि अदालत में दिल्ली पुलिस के झूठ का पर्दाफाश हो रहा है। कोई सबूत न होने से आप के गिरफ्तार होने वाले विधायकों को न सिर्फ जमानत मिल रही है, बल्कि पुलिस को फटकार भी लग रही है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए आप नेताओं ने बताया कि उनके दर्जनों विधायकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं।

इसमें अमानतुल्लाह खान, सोमनाथ भारती, मनोज कुमार, भावना गौड़, अखिलेशपति त्रिपाठी व कमांडो सुरेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने झूठा मामला बनाया। इसके लिए पुलिस को कोर्ट ने फटकार भी लगाई है।
विज्ञापन

'अमानतुल्लाह के बेल ऑर्डर में लिखा है कि कोई सबूत नहीं मिला'

अमानतुल्लाह खान - फोटो : PTI
पार्टी नेता आशुतोष ने कहा कि ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान को मिली बेल ऑर्डर में लिखा है कि उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। जबकि मालवीयनगर से विधायक सोमनाथ भारती पर आरोप लगे कि उन्होंने अपनी पत्नी पर जुर्म किया था। 

इस मामले में भी अदालत ने कहा कि पुलिस आरोप साबित नहीं कर पायी है। दूसरी तरफ प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि पुलिस ने अखिलेशपति त्रिपाठी पर आरोप लगाया कि उन्होंने महिला से छेड़छाड़ की है। 

बाद में, कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए उन्हें आरोप मुक्त कर दिया। कोंडली से विधायक मनोज कुमार पर 420 का मुकदमा चलाया गया। उस केस में कोर्ट ने कहा कि मुकदमा फर्जी था।

दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह पर झूठा आरोप लगाया गया था। पालम से विधायक भावना गौड़ पर डिग्री पर सवाल उठाए गए। कोर्ट ने भावना को क्लीनचिट दे दी। उनकी डिग्रियां सही पाई गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें