फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से पहले DU में बिछी राजनीतिक बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार चुनाव के पहले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) में राजनीतिक दल  शक्ति का प्रदर्शन कर बढ़त लेना चाहते हैं। यही वजह है कि 11 सितंबर को होने वाले चुनाव को लेकर  छात्र विंग को पर्दे के पीछे से पावर देने में जुटे हैं।
विज्ञापन


तर्क दिया जा रहा है कि देशभर के पढ़ने वाले छात्रों का चुनावी रुख डूसू रिजल्ट से नापने में आसानी होगी। इस नतीजे को दल अपने भाषण में भी रखेंगे।

विधानसभा चुनाव में 67 सीट के साथ चौंकाने वाली आम आदमी पार्टी के पोस्टर पर अरविंद केजरीवाल और आप का झाड़ू दिख रहा है।

भाजपा और कांग्रेस का ग्राउंड लेवल पर जोर

वहीं, भाजपा और कांग्रेस ने ग्राउंड लेवल पर अपने-अपने छात्र राजनीति के दिग्गज, विधानसभा और निगम चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी उतारे हुए हैं। दोनो दलों ने बड़ा डाटा बैंक जुटाया है।

हालांकि, डीयू ने राजनीतिक दलों को पत्र लिखकर डूसू चुनाव से खुद को अलग रहने की अपील कर चुकी है। इसके मद्देनजर राजनीतिक दल पर्दे केसामने से खुद को डूूसू चुनाव से अलग रखने की बात कह रहे हैं।

दूसरी ओर, केंद्रीय नेता से लेकर पार्टी के पार्षद व विधायक भी चुनाव में जुटे हुए हैं। भाजपा का छात्र संगठन एबीवीपी, कांग्रेस का एनएसयूआई और आप का वीवाईएसएस के नेता वरिष्ठ नेताओं से रेगुलर टिप्स ले रहे हैं।

भाजपा ने संघ स्टाइल में बनाए इंचार्ज

भाजपा ने डूसू चुनाव को संघ संगठन की तर्ज पर लड़ने की तैयारी की है। संघ ने दिल्ली को 6 विभागों में बांटा हुआ है, लेकिन छात्र चुनाव केलिए 8 विभाग बनाए गए हैं।

इसमें दक्षिण दिल्ली कैंपस और शक्ति नगर को छात्रों की अधिक संख्या को देखते हुए अलग विभाग बनाए गए हैं। डूसू चुनाव की जिम्मेदारी सांसद रमेश बिधूड़ी को दी गई है।

यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् से जुड़े रहे 16 नेताओं को उतारा गया है। फिर विस व निगम चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की मदद से नीचे छात्रों का डाटा बैंक तैयार करने का काम 25 तक छात्रों के बीच पार्टी की पहुंच बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस ने कॉलेज स्तर पर बनाया

कांग्रेस के डूसू चुनाव में धमक मजबूत दिखाने केलिए वार्ड स्तर पर नेता उतारे हैं तो हर कॉलेज का इंचार्ज भी बनाया है। फिर वार्ड स्तर पर करीब 15 हजार डीयू छात्रों का डाटा बैंक भी जुटाया गया है।

जिलास्तर पर भी इंचार्ज बनाकर टीमें छात्रों से संपर्क में जुटी हैं। पिछले दिनों अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस मुख्यालय में केन्द्रीय नेताओं के साथ छात्र राजनीति से निकले नेताओं को भी बुलाया गया था। कई बैठकें हो चुकी हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अपनी छवि और उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को भुनाने की तैयारी की है। दाखिले की दौड़ में छात्रों को नामचीन हस्तियों के साथ सेल्फी खिंचवाकर लुभाया तो अब पोस्टर में अरविंद केजरीवाल और पार्टी का निशान झाड़ू उतरा हुआ है।

अब सोमवार को डीयू में आप का छात्र संगठन सीवाईएसएस की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसे भी चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें