फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: आईआईटी दिल्ली में बीईकॉन-25 का आगाज, 'स्थिरता के मार्ग पर अग्रसर' है दो दिवसीय सम्मेलन की थीम

Sat, 01 Feb 2025 07:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सम्मेलन का उद्देश्य उद्यमिता और स्थिरता पर चर्चा, नवाचार और अवसरों को बढ़ावा देना है, जिससे उद्योग के अग्रणी, निवेशक और महत्वाकांक्षी उद्यमी एक साथ आ सकें। सम्मेलन में अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर है।
विज्ञापन
IIT Delhi - फोटो : IIT Official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी दिल्ली का बहुप्रतीक्षित बिजनेस एंड एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव (बीईकॉन-25) का शुक्रवार से आगाज हो गया है। यह देश का सबसे बड़ा ई-शिखर सम्मेलन है। दो दिवसीय सम्मेलन की इस बार की थीम ‘स्थिरता के मार्ग पर अग्रसर’ है। 

विज्ञापन


सम्मेलन का उद्देश्य उद्यमिता और स्थिरता पर चर्चा, नवाचार और अवसरों को बढ़ावा देना है, जिससे उद्योग के अग्रणी, निवेशक और महत्वाकांक्षी उद्यमी एक साथ आ सकें। सम्मेलन में अमर उजाला एक्सीलेंस पार्टनर है।

कार्यक्रम का उद्घाटन आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी, एफआईटीटी के एमडी निखिल अग्रवाल और उद्यमिता विकास सेल (ईडीसी) संकाय समन्वयक प्रो. लक्ष्मी नारायण रामसुब्रमण्यम ने किया। इस मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्रों ने कई यूनिकॉर्न की स्थापना की है, वह आने वाले वर्षों में छात्र समुदाय द्वारा शुरू किए गए स्टार्टअप को बढ़ावा देंगे। साथ ही निखिल अग्रवाल ने उद्यमिता में स्थिरता के महत्व पर जोर दिया और इसे न्यूनतम संसाधनों के साथ अधिकतम प्रभाव के रूप में परिभाषित किया।
विज्ञापन


चैटजीपीटी को दर्शाते हुए उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे सीमित संसाधनों के साथ भी नवाचार पनप सकता है, जो सतत विकास के वास्तविक सार को प्रदर्शित करता है। चर्चा में स्टार्टअप के लिए सरकार के समर्थन को बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया, जिसमें मौजूदा स्टार्टअप ईको सिस्टम में पर्याप्त अनुदान की कमी की ओर इशारा किया गया। इसके बाद छात्रों की तरफ से आकर्षक प्रस्तुति दी गई। इसमें संस्थान के गतिशील विकास की यात्रा और संस्थान के भीतर स्टार्टअप बनाने के दौरान आने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा की गई। बीईकॉन-25 में उद्योग जगत के दिग्गजों, नीति निर्माताओं और स्टार्टअप ईको सिस्टम के नेताओं की एक प्रतिष्ठित लाइनअप शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें