फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हाइटेंशन लाइन से भिड़ी बस, हुआ बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइटेंशन तार से टकराने के कारण गई लोगों की जान पावर कारपोरेशन में व्याप्त भ्रष्टाचार का नतीजा है। पोलों में दूरी के कारण हाइटेंशन लाइन झूल गई। गार्डिंग न होने के कारण बस सीधे तारों से जा टकराई, जिसके चलते मौत हो गई और दर्जनों जिंदगी-मौत से जूझ रहे हैं। पावर कारपोरेशन ने पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


ककोड़ में जिस हाइटेंशन लाइन से बस टकराई, वह काफी पुरानी थी। तारों के बीच पोलों की दूरी काफी अधिक थी, जिसके कारण तार झूल गए थे। हाइटेंशन लाइन के नीचे गार्डिंग की व्यवस्था भी नहीं थी। इसके कारण बस तारों से टकरा गई।

यदि तारों के नीचे गार्डिंग की व्यवस्था होती तो बस तारों से नहीं टकराती। जबकि पावर कारपोरेशन के नियम के अनुसार किसी भी हाइटेंशन और लो-टेंशन लाइन के नीचे गार्डिंग की व्यवस्था जरूरी होती है। अस्टीमेट में यदि गार्डिंग का जिक्र न हो तो अस्टीमेट पास तक नहीं हो पाता। लेकिन जिले में किसी भी लाइन के नीचे गार्डिंग नहीं होती।
विज्ञापन

कई बार शिकायत कर चुके थे लोग

ककोड़ के  लोगों ने बताया कि तार झूलने की शिकायत कई बार की जा चुकी थी। इसके बावजूद पावर कारपोरेशन अफसरों द्वारा तार नहीं बदलवाए गए। मौके पर मौजूद शाहिद, मुस्तकीम और अनय लोगों का कहना था कि  शिकायत पर समय रहते तार बदलवा दिए जाते तो शायद यह हादसा नहीं होता। अफसरों की लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हो गया।

एक्सईएन सिकंदराबाद के मुताबिक लाइन काफी पुरानी थी। बस की छत पर कुछ सामान रखा हुआ था, जिससे तार इस सामान में उलझ गए और बस में करंट उतर गया। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

ककोड़ बस हादसे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुख प्रकट करते हुए आर्थिक मदद की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ककोड़ बस हादसे पर परिजनों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की हैं। इस आश्य का एक पत्र डीएम को भेजा है।

जिला अस्पतालों में अपनों को ढूंढती रहीं आंखें

ककोड़ में बस हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को लगी, बड़ी संख्या में परिजन जिला अस्पताल पहुंचने लगे। अपनों की सलामती की उम्मीद लेकर जिला अस्पताल पहुंचे परिजन अपनों को ढूंढते रहे, लेकिन अपने नहीं मिले।

समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल में एक बच्ची का शव पड़ा हुआ था। बच्ची का कोई रिश्तेदार या जानने वाला अस्पताल नहीं पहुंच सका था। इसके कारण बच्ची की पहचान नहीं हो सकी थी।

इसके अलावा गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि एक मामूली रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में ही भर्ती कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी घायल की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

मृत बच्ची का भी दो जगह से सिर खुल गया

बस हादसे की सूचना मिलते ही सपा विधायक गुड्डू पंडित और भाजपा जिलाध्यक्ष डीके शर्मा मौके पर पहुंच गए। सपा विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिला अस्पताल पहुंच रहे परिजनों को ढांढस बांधा।

घायलों को त्वरित उपचार के लिए मौके पर सीएमओ, सीएमएस समेत तमाम स्वास्थ्य अफसर भी पहुंच गए। इसके बाद विधायक गुड्डू पंडित ककोड़ मौके पर भी पहुंच गए।

हाइटेंशन लाइन का करंट इतना जबरदस्त था कि एक महिला का सिर फट गया। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं के सिर में भी कई जगह फटने के निशान मिले। इसके अलावा मृत बच्ची का भी दो जगह से सिर खुल गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें