फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोजेक्ट पूरा नहीं करने पर छात्रा की पिटाई

Wed, 21 May 2014 01:00 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर जे-ब्लाक स्थित चिल्ड्रंस एकेडमी में गणित का प्रोजेक्ट पूरा न करने पर शिक्षिका का कहर छठवीं की छात्रा दिशा वर्मा पर टूट पड़ा। प्रोजेक्ट को लेकर स्कूल में गणित की शिक्षिका दीपिका ने छात्रा की डंडे़ से जमकर पिटाई की।
विज्ञापन


जिससे छात्रा केपैर, कमर और हाथ में गंभीर चोट आई। अभिभावकों ने इसकी शिकायत एडीएम-प्रशासन चुनकूराम पटेल से की। छात्रा की हालत देखकर उन्होंने मेडिकल कराने और उचित कार्रवाई के आदेश दिए। मेडिकल केबाद शिक्षिका के खिलाफ विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

छात्रा केपरिजनों ने फीस वृद्धि को लेकर आवाज उठाने पर छात्रा के साथ यह सलूक करने का आरोप लगाया। छात्रा के पिता राकेश वर्मा ने बताया कि सोमवार को गणित का प्रोजेक्ट करके न ले जाने पर पहले तो छात्रा को क्लास में जमकर डांटा। फिर डंडे से खूब पिटाई की। छात्रा सहमी हुई घर पहुंची।
विज्ञापन


शरीर पर लगी गंभीर चोटों को देखकर होश उड़ गए। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत जिला प्रशासन में की। एडीएम-ई के आदेश पर पहले तो छात्रा का मेडिकल हुआ। फिर मेडिकल में पुष्टि के बाद परिजनों की तहरीर पर शिक्षिका के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


स्कूल के प्रिंसिपल पीएस राणा ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें