फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू के बीसीए स्टूडेंट की ‘बदमाश कंपनी’

Thu, 03 Apr 2014 01:00 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयनगर थाने की पुलिस ने छात्रों के एक गैंग का पर्दाफाश किया है। यह गैंग दिल्ली-एनसीआर से बाइक चोरी करने, निजी बैंकों से लोन और क्रेडिट कार्ड का झांसा देकर मैजिक पेन से ठगी करता है।
विज्ञापन


गैंग का सरगना डीयू से बीसीए कर रहा है, जबकि दो अन्य इंटरमीडिएट कर चुके हैं। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने चोरी की चार बाइक, ब्लैंक चेक और तीन चाकू बरामद किए हैं।

कृष्णानगर बागू निवासी सौरभ, जितेंद्र और प्रताप विहार निवासी सचिन को पुलिस ने एनएच-24 के पास से गिरफ्तार किया है। सौरभ दिल्ली स्थित कालेज में बीसीए द्वितीय सेमेस्टर का छात्र है।
विज्ञापन


जितेंद्र 12 वीं कर चुका है, जबकि सचिन ने इस वर्ष ही 12 वीं के पेपर दिए हैं। एसओ हरदयाल यादव ने बताया कि तीनों बदमाश वाहन चोरी के साथ लोन दिलाने के नाम पर लोगों को चूना लगाते थे।

गिरोह के सदस्य फर्जी बैंक कर्मचारी बन लोगों को लोन और क्रेडिट कार्ड के लिए फोन करते थे। उन्होंने बागू निवासी हरेंद्र को लोन दिलाने के नाम पर 85 हजार रुपयों का चूना लगाया था, जिसकी थाने में एफआईआर दर्ज है।

जितेंद्र लोगों को फोन कर लोन के लिए फांसता था। सचिन फोन पर हुई बातचीत के आधार पर संबंधित व्यक्ति से एक से चार हजार रुपये कीमत तक का चेक बनवाकर लाता था। फिर वे मैजिक पेन की मदद से चेक का एमाउंट बदल कर हजारों का चूना लगाते थे। पुलिस बरामद बाइकों को कनेक्ट करने और फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें