फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाना हत्याकांड: क्राइम ब्रांच ने हिमांशु भाऊ गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरगनाओं ने ऑडियो-वीडियो कॉल से दिए थे हत्या के निर्देश
विज्ञापन

मोटी रकम व विदेश भेजने का लालच
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बवाना में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी कृष्णा (19) के पास से अवैध पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। उसके दो साथी अभी फरार हैं।
पुलिस को बवाना के राज वाटिका के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। घायल जोगिंदर उर्फ काला (45) को अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस पर बवाना थाने में हत्या व आर्म्स एक्ट की धाराएं दर्ज की गईं थी। विशेष आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि जांच में पता चला कि इस वारदात के पीछे हिमांशु भाऊ, विक्की हडल व डाकू कुलासिया गैंग का हाथ है। 19 जुलाई को सूचना पर पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-29 उत्सव मार्ग से कृष्णा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए गैंग सरगनाओं के संपर्क में था और उन्होंने ऑडियो-वीडियो कॉल से हत्या के निर्देश दिए। इसके बदले मोटी रकम व विदेश भेजने का लालच दिया गया। कृष्णा का परिवार करीब 20 वर्ष पहले दिल्ली आकर बसा था। वह बवाना की एक खिलौना फैक्टरी में काम करता था, जहां उसकी मुलाकात अपने साथियों विपिन और हर्ष से हुई। इसी दौरान वह गैंग के संपर्क में आया और पैसों के लालच में हत्या की साजिश का हिस्सा बन गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें