फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटी सड़क बनाने को इस महिला ने बेच दिया अपना घर, एक रात ने बदल दी उसकी जिंदगी

Tue, 11 Sep 2018 09:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
महिला ने बेचा अपना आधा घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में एक बुजुर्ग महिला इतनी मजबूर हो गई कि उसे अपना आधा घर तक बेच देना पड़ा। घर बेचकर जो पैसे मिलेंगे उससे वो सड़क बनवाएगी। लेकिन उसने इतना बड़ा फैसला एक रात में कैसे कर लिया ये चौंकाने के साथ दुखी करने वाला भी है।

विज्ञापन


दादूपुर गांव के ऊबड़-खाबड़ रास्ते को ठीक कराने के लिए एक महिला ने अपने मकान का आधा हिस्सा बेच दिया। बीते शनिवार को महिला इस रास्ते पर गिर गई थी, जिससे उसे गंभीर चोट लगी थी। महिला का कहना है कि ऐसी घटना किसी और के साथ न हो, इसलिए उसने सड़क ठीक कराने के लिए मकान का आधा हिस्सा 1.45 लाख रुपये में बेच दिया है।

राजेश देवी (56) दादूपुर गांव में परिवार के साथ रहती हैं। पति ओमवीर सिंह और बेटा सुधीर मजदूरी करते हैं। महिला का कहना है कि उनके घर के सामने से जाने वाला रास्ता दस साल से टूटा है।
विज्ञापन


नाली का पानी हमेशा यहां भरा रहता है। कीचड़ व गंदे पानी में से होकर निकलना पड़ता है। सड़क को बनवाने के लिए कई बार ग्राम प्रधान, समाधान दिवस और विधायक से गुहार लगाई, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

25 टांके आए

महिला को आए 25 टांके - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को महिला इसी रास्ते से गुजर रही थी। पैर फिसलने पर गड्ढे में गिरने से सिर में गंभीर चोट लग गई। बेहोश होने पर दादरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 25 टांके आए।

महिला ने होश में आते ही टूटी सड़क को ठीक कराने की ठान ली, इसलिए अपने मकान का आधा हिस्सा 50 गज बेच डाला। अब मकान का आधा हिस्सा तोड़ा जा रहा है। महिला का कहना है कि इससे सभी लोगों का भला होगा। उनकी तरह कोई और गिरने से घायल नहीं होगा।

सभी लोगों का फायदा होगा
ग्रामीण सतपाल सिंह ने बताया कि रास्ते के निर्माण के लिए कई बार ग्राम प्रधान, विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगाई गई थी, लेकिन किसी ने नहीं सुनी, इसलिए पीड़ित परिवार ने अपने मकान का आधा हिस्सा 1.45 लाख रुपये में बेच दिया है। यह पैसा रास्ते के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। इससे सभी लोगों का फायदा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें