फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुजफ्फनगर दी बर्निंग लव’ में नजर आएंगे शहर के देव

Mon, 13 Nov 2017 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
dev sharma - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर की कई प्रतिभाएं बॉलीवुड में अपनी छाप छोड़ रही हैं। ये प्रतिभाएं फरीदाबाद की शान बनती जा रही हैं। अब शहर के देव शर्मा मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित फिल्म मुजफ्फरनगर दी बर्निंग लव में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन


यह फिल्म 17 नवंबर को रिलीज होने वाली है। देव मुंबई मेें फिल्म की तैयारी में लगे हुए हैं। यह सेक्टर-22-23 का रहने वाले हैं। वह फिल्म की टीम के साथ शुक्रवार को शहर पहुंचे। देव शर्मा ने इस दौरान फिल्म से जुड़ी बातों के बारे में बताया।

फिल्म के निदेशक हरीश कुमार ने बताया कि वर्ष 2013 में हुए दंगों में कई बातें अब तक लोगों के सामने नहीं आ सकी। फिल्म के जरिए उन दृश्यों को सामने लाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के डीएम ने फिल्म के कई दृश्यों को लेकर आपत्ति जताई थी। जबकि सेेसर बोर्ड ने कई दृश्यों को खुद ही काट दिया है। इस फिल्म के माध्यम से लोगों के सामने सच लाने का उद्देश्य है।

मुख्य भूमिका निभाने वाले देव शर्मा ने कहा कि जब सेंसर बोर्ड को फिल्म पर आपत्ति नहीं है तो डीएम फिल्म को क्यों रोकना चाह रहे हैं। फिल्म के कार्यकारी निर्माता विजय भारद्वाज ने कहा कि वह आगे भी गंभीर विषयों पर फिल्म तैयार करते रहेंगे। इस मौके पर संगीतकार मनोज नयन, अनिल जार्ज, मुसरलीन कुरैशी और ऐश्वर्या देवान मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें