फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नन्हे शिवम ने तीरंदाजी का निशाना बेमिसाल, जीते तीन कांस्य पदक

Fri, 10 Nov 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
shivam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उम्र 6 वर्ष है, लेकिन निशाना अचूक है। निशाने में एकाग्रता इतनी अधिक है कि हर किसी को आश्चर्य चकित करती है। फरीदाबाद के नन्हें तीरंदाज शिवम रावत ने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीतकर परिवार व जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


शिवम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने वाला कम उम्र का खिलाड़ी है। विजयवाड़ा में छह दिवसीय प्रतियोगिता में शिवम ने व्यक्तिगत, टीम एवं मिश्रित प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। इससे पहले वह कई प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं।

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 27 राज्यों के 750 खिलाड़ियों ने भाग लिया। शिवम फरीदाबाद के एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं। इसकी उपलब्धि पर परिवार में खुशी की लहर है। शिवम बड़ा होकर अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीरंदाज बनना चाहता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें