माउंट शिवलिंग चोटी फतह करने के बाद विदेशी पर्वतारोहियों के साथ भूपेश।
- फोटो : अमर उजाला
जिले के युवा पर्वतारोही भूपेश ने 24 दिन में 6553 मीटर ऊंची माउंट शिवलिंग चोटी फतह कर एक और कीर्तिमान रच दिया है। चोटी फतह करने वाली टीम में विदेशी पर्वतारोहियों के साथ भूपेश अकेले भारतीय थे।
स्विजरलैंड के मशहूर पर्वतारोही वेली स्टेक, निकोल की टीम के साथ नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी पर्वतारोही भूपेश कुमार पुत्र डॉ. मोमराज सिंह ने माउंट शिवलिंग चोटी को फतह किया है।
उत्तराखंड की 6553 मीटर ऊंची इस चोटी को फतह करने के लिए पर्वतारोहियों की टीम को 24 दिन लगे। विदेशी पर्वतारोहियों की टीम में जनपद निवासी भूपेश अकेले भारतीय पर्वतारोही थे।
गौरतलब है कि यह युवा पर्वतारोही इससे पहले कई ऊंची चोटियों को फतह कर चुके है। नुन चोटी को फतह करने के दौरान कारगिल में भूपेश 25 फीट बर्फ के नीचे दब गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बचाया जा सका था।