अमेरिकन फूड रेस्टोरेंट के मालिक और शेफ अंकुश अरोड़ा
मिलिए एक ऐसे शख्स से, जिसने इंजीनियरिंग की डिग्री ली। लेकिन कुछ अलग करने की चाहत में अनोखे काम के मास्टर बन गए। बात हो रही है, चंडीगढ़ में सेक्टर-8 में अंकल जेक के नाम से कैफे चलाने वाले अंकुश अरोड़ा की।
इन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी, लेकिन उनके जुनून ने उन्हें एक अलग ही रास्ता चुनने पर मजबूर कर दिया। कुछ ही महीने पहले खुले अंकल जेक ने युवाओं की जुंबा पर एक नया टेस्ट घोल दिया है।
अंकुश ने बताया कि उनके रेस्टोरेंट में सभी प्रकार के अमेरिकन फूड हैं। इसमें मुख्य रूप से स्लाइडर, वफेल्स, सुपरस्टार शेक, हवाइयां कूलर (अमेरिकन पेय पदार्थ) शामिल है। रेस्टोरेंट की सिग्नेचर डिश क्यूबोनोस है। यह यूएसए के साउथ रीजन की एक सैंडविच है।
अंकुश का दावा है कि यदि कुछ अलग चखना है तो एक बार रेस्टोरेंट जरूर आएं। यह रेस्टोरेंट पर्यावरण के प्रति अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को गंभीरता से लेता है, जो इसकी यूएसपी है। यहां प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित है।