फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6553 मीटर ऊंची माउंट शिवलिंग चोटी पर पहुंचे भूपेश, 24 दिन में चढ़ बनाया रिकॉर्ड

Mon, 10 Oct 2016 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
माउंट शिवलिंग चोटी फतह करने के बाद विदेशी पर्वतारोहियों के साथ भूपेश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के युवा पर्वतारोही भूपेश ने 24 दिन में 6553 मीटर ऊंची माउंट शिवलिंग चोटी फतह कर एक और कीर्तिमान रच दिया है। चोटी फतह करने वाली टीम में विदेशी पर्वतारोहियों के साथ भूपेश अकेले भारतीय थे।
विज्ञापन


स्विजरलैंड के मशहूर पर्वतारोही वेली स्टेक, निकोल की टीम के साथ नगर के मोहल्ला देवीपुरा निवासी पर्वतारोही भूपेश कुमार पुत्र डॉ. मोमराज सिंह ने माउंट शिवलिंग चोटी को फतह किया है।

उत्तराखंड की 6553 मीटर ऊंची इस चोटी को फतह करने के लिए पर्वतारोहियों की टीम को 24 दिन लगे। विदेशी पर्वतारोहियों की टीम में जनपद निवासी भूपेश अकेले भारतीय पर्वतारोही थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह युवा पर्वतारोही इससे पहले कई ऊंची चोटियों को फतह कर चुके है। नुन चोटी को फतह करने के दौरान कारगिल में भूपेश 25 फीट बर्फ के नीचे दब गए थे। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बचाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें