फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की बेटी ने सॉफ्टबॉल मेें जीता स्वर्ण पदक

Wed, 11 Oct 2017 10:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
बल्लभगढ़ अग्रवाल कालेज की खिलाड़ी पूजा हुडा को बेटी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में ऑटो चालक की बेटी पूजा हुड्डा ने स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय खेल विद्यार्थी महासंघ की तरफ से गोवा में प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। अब इसका चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हो गया है।
विज्ञापन


यह बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज की छात्रा है। इसे कॉलेज प्रशासन ने बेटी गौरव सम्मान प्रशस्ति पत्र का पुरस्कार दिया है। प्रतियोगिता 2 से पांच अक्तूबर तक आयोजित हुई थी। इसी प्रतियोगिता में अपेक्षा और विनीता डागर ने स्वर्ण पदक जीता है। यह दयालपुर गांव की रहने वाली हैं। इससे पहले अमेरिका में सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में देश का परचम लहराया था।

इसके पिता बल्लभगढ़ में ऑटो चलाने का काम करते है। माता गृहिणी है। हरियाणा के खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की तरफ खेल महाकुंभ में छात्र नीरज यादव ने तीरंदाजी में व्यक्तिगत तथा टीम स्तर पर कांस्य पदक जीता है। अग्रवाल कॉलेज की तरफ से इनका सम्मान किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंध समिति के प्रधान देवेंद्र कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें