फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंत पंचमी पर मौसम कराएगा मई-जून का अहसास

Wed, 03 Feb 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम में बदलाव लगातार जारी है। अबकी बार फरवरी में ही लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वसंत पंचमी पर इस साल लोगों को पसीना बहाना पड़ेगा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, 10 फरवरी से तापमान में बढ़ोत्तरी होने का अनुमान है। गाजियाबाद के लोगों को मेयर चुनाव के लिए तेज धूप में मतदान करना पड़ सकता है।

ग्लोबल वार्मिंग का असर सबसे पहले एनसीआर के मौसम पर दिखाई दिया है। यहां लोगों को दिसंबर और जनवरी में ही गर्म मौसम का सामना करना पड़ रहा है।

मकर संक्रांति के बाद मात्र एक सप्ताह के लिए ही मौसम ठंडा रहा। अब फरवरी माह में ही दोपहर में गर्मी होने लगी है।

विशेषज्ञों का मानना है आठ फरवरी के करीब एक विक्षोभ आएगा। इससे हल्की बारिश-सर्दी हो सकती है, लेकिन तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है।

मौसम वैज्ञानिक डा. विवेकराज सिंह ने बताया कि 10 फरवरी से तापमान में फिर बढ़ोत्तरी शुरू हो जाएगी। इससे वसंत पंचमी पर लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मध्य फरवरी में 12 से 16 फरवरी तक न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। इससे बसंत पंचमी पर लोगों को गर्म मौसम का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें