फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू कवरेज के कारण बरखा दत्त को मिल रही जान से मारने की धमकी

Wed, 09 Mar 2016 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
barkha dutt
विज्ञापन
दिल्ली महिला आयोग के कार्यक्रम में पत्रकार बरखा दत्त ने कहा कि हम महिला दिवस मना रहे हैं, लेकिन एक दिन महिला दिवस मनाने के बजाय हमें समानता पर बात करनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुझे एक कॉल आ रही है, जिसमें मुझे तंग किया जा रहा है। फोन करने वाला कहता है कि मैं तुम्हारा रेप कर दूंगा और तुम्हें गोली मार दूंगा। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय कवरेज के चलते मुझे परेशान किया जा रहा है।

बरखा ने कहा कि मैंने इसकी शिकायत ग्रेटर कैलाश थाने दर्ज करवा दी है। उन्होंने कहा कि क्या आजादी के साथ सच के लिए लड़ना गलत है? पत्रकार होने के नाते मुझे दुनिया को सच दिखाने का अधिकार नहीं है?
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखा ने दर्ज कराई एफआईआर

कन्हैया की घर वापसी - फोटो : Amar Ujala
कार्यक्रम में बरखा ने जब यह जानकारी दी, तो वहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे। इस संबंध में बरखा ने ट्वीट भी किया है, जिस पर केजरीवाल ने री-ट्वीट किया है।

बरखा ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि मुझसे बहुत सारे लोग पूछ रहे हैं कि तुमने एफआईआर करवा दी है। जान से मारने की धमकी, रेप और प्रताड़ित करने के बयान महिला दिवस पर कोर्ट में दर्ज करा दिए हैं।

बता दें कि बरखा दत्त के लिए इससे पहले सोशल मीडिया पर भी भद्दे कमेंट्स का इस्तेमाल किया गया था। बता दें कि कन्हैया की पेशी के दौरान जब पत्रकारों को वकीलों ने पीटा था तो उसके बाद पत्रकारों ने रैली निकाल कर वकीलों के इस कृत्य का विरोध किया था। इसमें बरखा दत्त भी शामिल थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें