फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरिकेडिंग रोकेगी हिंडन का जाम

Mon, 07 Dec 2015 01:00 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडन बैराज रोड पर बढ़ती जाम की समस्या को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने योजना तैयार कर ली है। ट्रैफिक पुलिस की मांग पर जीडीए ने वाहनों के आने जाने के लिए अलग लेन बनाई है।
विज्ञापन


इसके लिए सड़क पर रविवार को बैरिकेडिंग लगाने का काम किया गया है। सड़क के बीच में पाइप लगाकर बैरिकेडिंग की गई। ट्रैफिक पुलिस की मानें तो लेन तोड़ने वालों के चालान कटेंगे।

हिंडन बैराज रोड पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ता जा रहा है। इसकी वजह से पीकऑवर्स में जाम की समस्या बढ़ गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय होती है जब वाहन अपनी लेन तोड़कर दूसरी लेन में आ जाती है।
विज्ञापन


इसकी वजह से दूसरा रास्ता बाधित हो जाता है। कई कई घंटे लोग जाम फंसे रहते हैं। इसको देखते हुए ट्रैफिक विभाग ने नई योजना तैयार की है। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से सड़क को अलग-अलग लेन में बांटा गया है।

जिससे आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग लेन बन जाए और कोई वाहन लेन तोड़कर दूसरी लेन में नहींआ सके।

ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि सड़क के बीच में बैरिकेडिंग कर आने-जाने वाली लेन को अलग किया जा रहा है। वाहन चालक ने लेन तोड़ी तो उसका चालान काटा जाएगा।

बैराज पर दूसरे अंडरपास का काम भी तेज
2016 में हिंडन बैराज पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिल जाएगी। हिंडन बैराज पर बन रहे दूसरे अंडरपास का काम रेलवे विभाग द्वारा तेजी से किया जा रहा है।

एक तरफ का काम लगभग पूरा होने के बाद अब अंडरपास के दूसरी तरफ भी काम शुरू कर दिया गया है। सितंबर 2016 में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बनने से गाजियाबाद से नोएडा, वसुंधरा, वैशाली आने जाने वाले वाहन चालकों को फायदा मिलेगा।

हिंडन बैराज अंडरपास पर जाम की समस्या को देखते हुए जीडीए ने दूसरा अंडरपास बनाने की योजना तैयार की थी। करीब साढ़े 12 करोड़ रुपये की लागत से अंडरपास का निर्माण किया जाना था।

जीडीए ने रेलवे को अंडरपास तैयार करने का जिम्मा दिया था। रेलवे के इंजीनियरों ने अक्तूबर में काम शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने सबसे पहले गाजियाबाद से आने वाली तरफ से काम शुरू किया था। एक तरफ के काम करने के बाद अब रेलवे के अधिकारियों ने वसुंधरा की तरफ भी काम शुरू कर दिया है।

मोहननगर डायवर्जन से पहले चौड़ीकरण शुरू
मोहन नगर चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन से पहले यातायात विभाग, डीएमआरसी और जीडीए कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहा है।

डायवर्जन के चलते जाम नहीं लगे इसके लिए सड़कों को चौड़ा करने का काम किया जा रहा है। रविवार को करहेड़ा कट से मोहन नगर चौराहे तक सड़क चौड़ीकरण का काम किया गया।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें