फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो फिर जमकर होंगी लेट नाइट पार्टियां

Tue, 08 Apr 2014 02:43 PM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में एक बार फिर लेट नाइट पार्टियों के आयोजन की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


पब और बार संचालकों को आबकारी व पुलिस की ओर से तय समय सीमा लंबे समय से खल रही है। आबकारी विभाग की ओर से बार और पब संचालकों को सशर्त थोड़ी राहत की खबर से संचालक खासे उत्साहित हैं।

आबकारी विभाग के अनुसार, इस समय शहर में करीब 242 पब और बार चल रहे हैं जिनका समय रात 12 बजे निर्धारित है। इनमें से करीब एक दर्जन पब संचालकों ने रात एक बजे तक की अनुमति ले रखी है। ये शहर के कुछ नामी होटल और मॉल्स के बार हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लोकसभा भूल विधानसभा की तैयारी में 'फेसबुक वार'

इनकी देखा-देखी दूसरे संचालक भी देर रात तक अपने बार और पब में पार्टियां आयोजित करने के लिए लालायित दिख रहे हैं। इसी गर्ज से 15 पब और बार संचालकों ने रात एक बजे तक की अनुमति के लिए आवेदन किया है।

पांच लाख रुपये अतिरिक्त फीस जमा कराकर कोई भी संचालक रात एक बजे तक की अनुमति ले सकता है। आबकारी व कराधान उपायुक्त डीएस दहिया ने बताया कि विभाग की ओर से पांच लाख रुपये सालाना फीस पर एक घंटे की समयावधि बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें: बहुकोणीय संघर्ष में फंसे गुड़गांव के प्रत्याशी

सहारा मॉल के एक पब संचालक विजयपाल यादव के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले रात एक बजे तक के लिए आवेदन किया था, फीस भी जमा करा दी। लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में दूसरे लोग फायदा उठा रहे हैं।

रात 12 बजे के बाद तक लोग पब में रुकना चाहते हैं। पुलिस की ओर से सभी हिदायतों का पालन किया जा रहा है। कुछेक पब और बार तो बिना अनुमति के ही देर रात तक खुले रहते हैं।
विज्ञापन


डीएस दहिया ने कहा कि ऐसे पब और बार संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का प्रावधान है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि देर रात तक उसी पब और बार को अनुमति दी जाएगी जो सुरक्षा और दूसरे इंतजाम पूरे करेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें