बार डांसर के हत्यारोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
जनवरी के महीने में गुरुग्राम में हुई बार डांसर की हत्या के मामले में पुलिस की अपराध शाखा सेक्टर-30 ने दो आरोपी समेत पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके कब्जे से 3 देसी कट्टे, चाकू और गुप्ती बरामद की है। एसीपी क्राइम अनिल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में संदीप उर्फ डागा, महेंद्र, आकाश, अजय, राहुल शामिल हैं।
इनमें संदीप व महेंद्र पर आरोप है कि दोनों ने गुरुग्राम में बार डांसर की हत्या की थी। गिरफ्तार बदमाश गुरुग्राम, पलवल और दिल्ली में दर्जनभर से अधिक लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल ये यहां एक बदमाश अंकित की हत्या करने की योजना बना रहे थे।