फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: अभी तीन महीने और खाली बैठे रहेंगे बैंक्वेट हॉल वाले, दिसंबर से पहले नहीं है कोई बुकिंग

Tue, 01 Sep 2020 10:10 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने भले ही 21 सितंबर से बैंक्वेट हॉल, पार्टी लॉन और किराए पर कार्यक्रम आयोजित होने वाले स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन अभी इनके मालिकों को अगले दो से तीन महीने तक खाली ही बैठना पड़ेगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के आपदा नियंत्रण विभाग ने अनलॉक- 4 के दौरान कई महत्वपूर्ण चीजों को जिनमें शहर के तमाम निजी व सरकारी बैंक्वेट हॉल भी शामिल हैं, उन्हें भी खोलने का निर्णय लिया है। 

सरकार धीरे-धीरे जिन औद्योगिक इकाइयों के खोलने की घोषणा कर रही है, वैसे ही उनसे जुड़े लोगों के चेहरे भी खुशी से खिलते जा रहे हैं, लेकिन बैंक्वेट हॉल मालिकों के लिए अभी भी यह कोई खास खुशी का मौका नहीं है।
विज्ञापन


नरेला में सफियाबाद रोड पर स्थित जॉनी फॉर्म हाउस के मालिक पवन खत्री ने बताया कि दिसंबर से पहले उनके यहां किसी भी शादी समारोह की बुकिंग नहीं हुई है। पिछले 6 महीने से फार्महाउस बंद पड़ा है। 

अब खुल भी रहा है तो आगे पितृपक्ष शुरू होने जा रहा है, जिसमें ज्यादातर शुभ कार्य नहीं होते हैं। इस साल नवरात्र भी लगभग एक महीने देरी से शुरू होगा। आशा है लोग नवरात्रि के बाद से शादी-विवाह की बुकिंग कराना शुरू करेंगे।

सरोजिनी नगर स्थित कोहिनूर बैंक्वेट हॉल के मालिक फैजल ने बताया कि उनके पास भी दिसंबर से पहले कोई बुकिंग नहीं है। दिसंबर महीने में एक दो बुकिंग हुई है। तबतक यदि कोरोना का असर समाप्त हो गया, तभी यह कार्यक्रम हो पाएंगे। वर्ना हो सकता है कि पहले की तरह यह बुकिंग भी कैंसल हो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें