फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले हफ्ते चार दिन बंद रहेंगे बैंक

Wed, 14 Oct 2015 01:08 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले हफ्ते बैंकों में छुट्टियों का दौर रहेगा। रामनवमी, दशहरा, चौथे शनिवार और रविवार होने के चलते 21, 22, 23 और 25 अक्तूबर को बैंक बंद रहेंगे। इसलिए ग्राहक अपना जरूरी कामकाज सोमवार और मंगलवार को ही निबटा लें।
विज्ञापन


बुधवार से छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। बीच में केवल शुक्रवार को ही बैंक खुलेंगे। 26 अक्तूबर से बैंकों में सामान्य रूप से कामकाज हो पाएगा। इधर सभी सरकारी दफ्तर बुधवार से शुक्रवार तक बंद रहेंगे। इसके बाद शनिवार को दफ्तरों में कामकाज होगा।

अक्तूबर माह में सबसे ज्यादा सरकारी छुट्टियां होती हैं। इसी कड़ी में अगले हफ्ते में चार दिन तक सभी सरकारी दफ्तर व बैंक बंद रहेंगे। बैंकों के बंद होने पर पब्लिक के साथ व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


बुधवार को दुर्गा पूजा और रामनवमी की छुट्टी है। इसके बाद बृहस्पतिवार को विजयदशमी, शनिवार को माह का चौथा शनिवार होने के कारण छुट्टी रहेगी। फिर रविवार को सरकारी छुट्टी होगी। यानी सोमवार से ही बैंक में कामकाज सामान्य हो पाएगा।

हालांकि शुक्रवार को बैंक खुलने पर कुछ राहत रहने की उम्मीद है। उस दिन भीड़ भाड़ काफी ज्यादा रहेगी। उधर, छुट्टियों में एटीएम के भी खाली रहने की संभावना है।

इस बीच सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे। सरकारी दफ्तर बुधवार, बृहस्पतिवार को शुक्रवार को बंद रहेंगे। शनिवार को ऑफिस खुलेंगे। तब पब्लिक अपना काम करा सकेगी। नगर निगम, कलक्ट्रेट, वाणिज्य कर विभाग, जीडीए, शिक्षा विभाग आदि बंद रहेंगे।

आज बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
देशभर के मेडिकल स्टोर बुधवार को बंद रहेंगे। आल इंडिया आर्गनाइजेशन आफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के आह्रान पर सरकार की नीतियों के विरोध में एक दिन की हड़ताल की घोषणा की गई है।

ये मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट रखने की अनिवार्यता को खत्म करने और दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।

डिस्ट्रिक्ट गाजियाबाद केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सेक्रेटरी दीपक अग्रवाल ने बताया कि जनपद के सभी दवा विक्रेता हड़ताल पर रहेंगे और अपने प्रतिष्ठान बंद करके कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करेंगे।

डीएम के माध्यम से दवा विक्रेता अपना ज्ञापन प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष हर्षदीप कांबले को भेजा जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष हृदयेश कंसल ने बताया कि फार्मासिस्ट को रखने की अनिवार्यता तत्काल खत्म करने और ऑनलाइन दवा खरीदने पर रोक लगाई जाए।

हड़ताल को गलत ठहराया
केमिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीपी राणा, महासचिव अजय गुप्ता और फार्मेसी क्रांति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय भारद्वाज ने हड़ताल को गैरकानूनी बताया है।

उन्होंने हड़ताल को गलत ठहराते हुए अपने संगठन से जुड़े मेडिकल स्टोर्स को खुला रखने का निर्णय लिया है। सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र सौंपकर बुधवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें