फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी व ससुराल से तंग आकर नौवीं मंजिल से कूदा बैंक मैनेजर

Wed, 07 Oct 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएलएफ फेस चार में रहने वाले आरबीएस बैंक के मैनेजर ने पत्नी व ससुराल वालों से तंग आ कर सोमवार की रात को नौंवी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पिता के बयान पर बहु सहित चार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

भिवानी के विकास नगर कालोनी में रहने वाले आनंद प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा राकेश आरबीएस में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। वह अपनी पत्नी शोभिका के साथ के-9 रिजवुड इस्टेट में रहता था।

आरोप लगाया कि उसकी पत्नी व साला शुभम उसे मानसिक रूप से परेशान करते थे। ससुराल वालों की ओर से दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाने समेत मारपीट करते थे, जिससे वह काफी परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार रात राकेश ने नौंवी मंजिल की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली। जब उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी उसके साले व चचेरे ससुर ने परिवार वालों के साथ मारपीट की।

सेक्टर 29 थाना पुलिस ने पत्नी व साले सहित चार के खिलाफ  मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें