फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मी बताकर ऑनलाइन ठगी का बनाया शिकार

Mon, 21 Dec 2015 07:08 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के वार्ड नंबर पांच में रहने वाले एक अध्यापक के खाते से अज्ञात लोगों द्वारा 46 हजार रुपये की ऑन लाइन ठगी का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन


इस संदर्भ में पुलिस ने पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा के सहयोग से जांच शुरु कर दी है।

शहर के वार्ड नंबर पांच निवासी अध्यापक मलखान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे रविवार की दोपहर एक मोबाइल नंबर से कॉल आई और उस पर बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि वह एसबीआई से बात कर रहा है।

आपका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है इसे चालू रखने के लिए अपना एटीएम का नंबर उन्हें बता दें। जिससे कि आपका एटीएम चालू रहे। मलखान ने उन्हें बैंक का अधिकारी समझकर अपना गुप्त नंबर बता दिया।
विज्ञापन


कुछ ही देर बात अज्ञात लोगों ने उसके एकाउंट से चार अलग-अलग ट्रांजक्शन कर करीब 46 हजार रुपये निकाल लिए। मलखान तुंरत स्थानीय एसबीआई की शाखा पहुंच गया और सारी जानकारी देते हुए अपना खाता तुरंत ब्लॉक करवा दिया।

फिरोजपुर झिरका में ऑन लाइन ठगी का मामला पहला नहीं है। इससे पहले भी शहर व आस-पास के कुछ लोगों को ठीक इसी प्रकार से लाखों रुपये की चपत लगाई जा चुकी है। इस बारे में आज तक न तो पुलिस कोई ठोस कार्रवाई कर पाई है और न ही बैंक।
विज्ञापन


इस विषय में सिटी चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित अध्यापक की शिकायत उन्हें मिल गई है। मामले की जांच जारी है। इसके अलावा जिस नंबर से कॉल आई है, उसकी भी जांच करवाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें