फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट बनवाकर देश से भागने की कोशिश, एयपोर्ट पर एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Sun, 26 Apr 2026 08:28 AM IST
Vijay Singh Pundir राजीव कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात इमिग्रेशन विभाग के अधिकारी थाईलैंड जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे नबीन साहा के दस्तावेज की जांच कर रहे थे। उसके पास भारतीय पासपोर्ट था, जिसमें उसका पता बिहार के गया जिले का था लेकिन अधिकारियों को उसपर बांग्लादेशी नागरिक होने का शक हुआ।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के बाद बांग्लादेशी नागरिक ने बिहार के पते पर भारतीय पासपोर्ट हासिल कर लिया। खुद को भारतीय नागरिक बताकर थाईलैंड भागने की फिराक में था लेकिन उसे आईजीआई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन जांच के दौरान दबोच लिया गया।

विज्ञापन


इमिग्रेशन अधिकारी ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पासपोर्ट रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।  

20 अप्रैल को आईजीआई एयरपोर्ट पर तैनात इमिग्रेशन विभाग के अधिकारी थाईलैंड जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे नबीन साहा के दस्तावेज की जांच कर रहे थे। उसके पास भारतीय पासपोर्ट था, जिसमें उसका पता बिहार के गया जिले का था लेकिन अधिकारियों को उसपर बांग्लादेशी नागरिक होने का शक हुआ। अधिकारियों ने जांच की तो उसका बांग्लादेशी जन्म प्रमाण पत्र बरामद हुआ, जिसमें उसका नाम आकाश बरुआ और चट्टोग्राम बांग्लादेश निवासी लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें