फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीजा-पासपोर्ट होने के बाद भी बांग्लादेशी को भेजा जेल

Mon, 04 Mar 2019 01:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने एक बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि वह पुलिस को बताता रहा कि उसके पास पासपोर्ट और वीजा दोनों हैं। पीड़ित युवक के भाई ने कोर्ट और एंबेसी में शिकायत की है।

विज्ञापन


मोदीनगर पुलिस ने 17 फरवरी 2019 को मोयनूल इस्लाम उर्फ जानू निवासी हमतोनपुर गोयला बाजार, सियालहट बांग्लादेश को गिरफ्तार किया था। पुलिस का आरोप था कि युवक बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत में घुस आया था। 

एसआई ने केस डायरी में लिखा कि मोयनूल ने स्वीकारा कि वह ऐसे ही घूमते हुए यहां आ गया है। अब उसके भाई जावेद मियां ने पहले एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए, लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई और मोयनूल जेल में बंद है। 
विज्ञापन


इसके बाद भाई जावेद ने अधिवक्ता नरेश यादव की मदद से सीजेएम कोर्ट में अर्जी दी। बांग्लादेश एंबेसी और भारतीय एजेंसी को मेल कर इस मामले की शिकायत की। जावेद कोर्ट में अपने भाई के वीजा और पासपोर्ट लेकर पेश हुआ। 

जावेद के अनुसार, कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए एसआई रामवीर सिंह को तलब किया और उसे मामले में लापरवाही बरतने के लिए फटकार भी लगाई। साथ ही केस डायरी के साथ अगली तारीख पर पेश होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें