फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंहबोले भाई ने करवाया था भारत में प्रवेश, ऐसे चला रहे थे दिल्ली में नशे का कारोबार

Sat, 24 Nov 2018 06:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएलएफ फेज-3 में पकड़े गए बांग्लादेशियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने 4 महिलाओं सहित पांचों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे का कारोबार दिल्ली से चला रहे थे। 

विज्ञापन


महिलाओं के साथ कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं, जो इन्हें नशे का सामान उपलब्ध कराते थे। आरोपी करीब 8 साल पहले भारत में प्रवेश कर गए थे। महिलाओं का मुंहबोला भाई उन्हें बॉर्डर पार करवाकर दिल्ली तक लाया था। कुछ समय दिल्ली में रहने के दौरान ही उन्होंने वहां से नशे का कारोबार शुरू किया था, जिसके बाद वह गुरुग्राम में आकर रहने लगे।

विज्ञापन

छापेमारी करते हुए सभी आरोपियों को दबोचा

बता दें कि पुलिस आयुक्त (सीपी) इंटेलिजेंस यूनिट को शुक्रवार रात को सूचना मिली थी कि नाथूपुर के आसपास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी करते हुए सभी आरोपियों को दबोचा, जिनमें एक युवक और चार महिलाएं शामिल हैं।

टीम ने जब उनसे पूछताछ की, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। तलाशी लेने पर उनके पास से आधा किलो हेरोइन समेत लाखों का सामान और नकदी बरामद हुई थी। आरोपियों की पहचान मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) निवासी मर्जीना, सोफिया (बांग्लादेश) निवासी मेनारा, रीना व कौसर के रूप में हुई थी। आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें