जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं गुड़गांव सीट पर रोमांच और मुकाबला दोनों ही जबरदस्त होता जा है। एक ओर सभी पार्टियों ने अभी तक अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं तो दूसरी ओर कुछ नेताओं के अरमानों पर चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया है।
पांच साल पहले लोकसभा चुनाव के दौरान अपनी किस्मत अजमाने वाले प्रदेश भर के नौ उम्मीदवारों को आयोग ने अयोग्य घोषित किया है। इन पर आरोप है कि चुनाव के खर्च का ब्यौरा नहीं जमा किया है।
लोकसभा की गुड़गांव सीट से जिन उमीदवारों को 07 सितंबर 2014 तक के लिए अयोग्य घोषित किया गया था, उनमें भोड़ाकलां के रमेश कुमार, गोयला तावड़ू के उमर मोहमद, खेड़ली दोसा के जगन, रेहपुआ, पुन्हाना के नजीर अहमद, रामपुरा, रेवाड़ी के नरेश यादव, वजीरपुर गुड़गांव के नवीन, भोड़ाकलां के मनबीर सिंह, डूंडाहेड़ा के राकेश व झाड़सा के सतेन्द्र सिंह ठाकरान शामिल हैं।
चुनाव अधिकारी के अनुसार उम्मीदवारों की ओर से बहुत से लोगों को डमी प्रत्याशी के रुप में खड़ा किया जाता है। यह वह उम्मीदवार हैं जिनकी ओर से चुनाव खर्च का ब्यौरा नहीं दिया जाता है।