फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: हंसराज कॉलेज में नॉनवेज फूड खाने पर रोक, कैंटीन में मिल रहा शाकाहारी खाना

Sun, 15 Jan 2023 09:31 AM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली

सार

कोरोना महामारी के चलते कॉलेज को बंद कर दिया गया था। जिसके बाद अब फिर से कॉलेज खुला है। ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू होने के बाद कैंटीन या हॉस्टल में छात्रों को मांसाहारी खाना परोसना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
हंसराज कॉलेज, दिल्ली - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज की कैंटीन और हॉस्टल में केवल शाकाहारी खाना मिल रहा है। कोविड महामारी के बाद ऑफलाइन पढ़ाई फिर से शुरू होने के बाद कैंटीन या हॉस्टल में छात्रों को मांसाहारी खाना परोसना बंद कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, कोरोना महामारी के चलते कॉलेज को बंद कर दिया गया था। मार्च 2020 से ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई थीं। जिसके बाद अब फिर से कॉलेज खुला है। कहा जा रहा है कि कुछ छात्रों ने शिकायत की है कि कॉलेज कैंटीन में उन्हें मांसाहारी खाना नहीं मिल रहा, कुछ दक्षिण भारतीय छात्रों को इससे परेशानी हो रही है। बताया जा रहा है कि छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत करते हुए मांग कि है कि जल्द से जल्द कॉलेज कैंटीन और हॉस्टल में मांसाहारी खाना बनाने और खाने की अनुमति दी जाए।



उधर, इस मामले को लेकर हंसराज कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोफेसर रामा ने कहा कि मुझे ठीक से याद नहीं है कि कब मांसाहारी भोजन परोसना बंद कर दिया गया था। 3-4 साल पहले की बात है, लेकिन कमेटी ने फैसला लेने से पहले छात्रों से बात की होगी और फिर नॉन-वेज खाना बंद करने का फैसला लिया होगा।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि केवल शाकाहारी भोजन परोसने के फैसले के खिलाफ प्रशासन को कोई शिकायत नहीं मिली। किसी छात्र ने इसकी शिकायत नहीं की है। हमारे कॉलेज की कैंटीन में कभी भी मांसाहारी खाना नहीं परोसा जाता था। कोविड-19 के प्रकोप के बाद छात्रावास में मांसाहारी भोजन परोसने की सुविधा बंद कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें