फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोपाल राय की केंद्र से मांग: हरियाणा, यूपी के NCR क्षेत्रों में खराब गुणवत्ता की डीजल बसों पर लगे प्रतिबंध

Sun, 29 Oct 2023 02:21 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोपाल राय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने रविवार को केंद्र से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के एनसीआर क्षेत्रों में खराब गुणवत्ता वाले डीजल से चलने वाली बसों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की मांग की। कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पाया कि हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पंजीकृत सभी बसें बीएस III और बीएस IV वाहन थीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वाहनों से होने वाला उत्सर्जन दिल्ली के वायु प्रदूषण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जबकि दिल्ली में बसें केवल सीएनजी और बिजली पर चलती हैं, पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान की बसें बीएस III और बीएस IV वाहन हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें