फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्लभगढ़: भैंस का दूध चोरी करने के आरोप में बेटे ने मां को बनाया बंधक, पीट-पीटकर किया अधमरा 

Mon, 21 Sep 2020 09:17 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बल्लभगढ़ के चंदावली गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर 62 वर्षीय बुजुर्ग मां को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। महिला को इतनी बुरी तरह से पीटा गया है कि उसके शरीर पर कई जगह जख्म बन गए। 

विज्ञापन


आसपास के लोगों व महिला के छोटे बेटे ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सदर पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित महिला कृष्णा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गांव चंदावली में अपने छोटे बेटे राजकुमार व उसकी पत्नी के साथ रहती है। उसका बड़ा बेटा जोगिंदर भी गांव में ही रहता है। जोगिंदर का व्यवहार ठीक नहीं होने के कारण वह उससे बातचीत नहीं करती। 
विज्ञापन


सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने गांव में प्लॉट में बंधे पशुओं की देखभाल के लिए गई थी। उसी समय बड़ा बेटा जोगिंदर व उसकी पत्नी कुसुम आए और उसे कमरे में बंद करके अंदर से कुंडी लगा दी। 

कुसुम ने आते ही गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और कहा कि तुम चोरी से हमारी भैंस का दूध निकाल लेती हो। महिला ने आरोपों को नकारा तो दोनों ने उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह उसे बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें