फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2022: दिल्ली की जामा मस्जिद में अदा की गई बकरीद की नमाज, बड़ी तादाद में जुटे नमाजी

Sun, 10 Jul 2022 06:35 AM IST
विजय पुंडीर एनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान काफी संख्या में नमाजी जुटे।
विज्ञापन
जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए जमा हुए नमाजी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज इस्लाम धर्म का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार ईद उल अजहा यानी बकरीद है। इस मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान काफी संख्या में नमाजी जुटे।

विज्ञापन

 

जामा मस्जिद बाजार हुआ गुलजार
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, ईल-उल-अजहा का पर्व 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है।  इस दिन मुसलमान बकरीद को मनाने के लिए बकरे की कुर्बानी देतें हैं और वह इसके लिए बकरे को इस दिन नहीं लाते वह कुछ दिन पहले बकरे को अपने घर पर लाते हैं. इसके बाद वह कुर्बानी देते हैं, कहा जाता है कि कुर्बानी के मीट को तीन हिस्सों में बांट दिया जाता है. जिसमें से पहले हिस्से को फकीरों में और दूसरे हिस्से को रिश्तेदारों में और तीसरे हिस्से को घर में पकाकर खाया जाता है। कल दिल्ली के जामा मस्जिद का बाजार बकरों से गुलजार दिखा, बाजारों में दुकानों पर भी रौनक रही। इसके साथ ही बाजार में बकरों की भी खरीददारी काफी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रौनक तो है लेकिन महंगाई की मार भी 
कोविड के दौरान दो साल तक दिल्ली में बकरों की मंडी नहीं सजी। इस साल कोरोना के कम मामले सामने आए तो एक बार फिर से जामा मस्जिद स्थित मीना बाजार में बकरों का सबसे बड़ा बाजार लग गया है। इसमें हजारों की तादाद में बकरे आ चुके हैं। यहां दिल्ली समेत आस-पास के शहरों से व्यापारी और खरीदार पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बार महंगाई की मार बकरा कारोबारियों पर भी पड़ा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें