मीना बाजार में सबसे महंगा सिकंदर
हर साल की तरह इस बार भी जामा मस्जिद के आस-पास की गलियां और सड़कोंं पर बकरों का बाजार लग गया है। इस बाजार में राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से व्यापारी अपने बेहतरीन बकरे लेकर पहुंचे हैं। विक्रेता सुहेल ने बताया कि पंजाबी बकरा बिट्टल डेढ़ लाख से लेकर तीन लाख तक का बिक रहा है। विक्रेता ने बताया कि सबसे ज्यादा बकरे राजस्थान से आए हैं। सरफराज का बकरा सिकंदर तीन लाख का बिक रहा है।
इन नस्लों की खरीदारी कर रहे लोग
बाजार में मौजूद बकरों की कई नस्लें देखने को मिल रही हैं जिनमें सिरोही, जमुनापारी, बरबरी, तोतापरी और सबसे खास बिट्टल नस्ल है। बिट्टल नस्ल के बकरे इस बाजार के आकर्षण बन चुके हैं। कहीं-कहीं इस नस्ल को बमडोलिया भी कहते हैं। इनकी कीमत दो लाख से तीन लाख रूपये तक पहुंच रही है। इन बकरों की ऊंचाई, शरीर की चमक, सींगों की बनावट और चाल लोगों को आकर्षित कर रही है।
वहीं पूरे मीना बाजार में सबसे किफायती नस्ल बिहार से आने वाले बरबरी की है, जो कि 10 हजार से शुरू है। तोतापरी नस्ल के बकरे 65 हजार से 75 हजार में बिक रहे हैं। बाकी के राजस्थान की अजमेरा नस्ल, हरियाणा के रोहतक की बड़ौली नस्ल और सोनीपत की जमुनापारी नस्ल 40 हजार से 45 हजार में बिक रहे हैं।
बकरा मंडी हो गई गुलजार।
- फोटो : अमर उजाला