फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'देखो, 18 साल वेट किया और तुम अभी से..', RCB की जीत के बाद वायरल हो रही दिल्ली पुलिस की मजेदार पोस्ट

Wed, 04 Jun 2025 01:17 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल को जीतकर आरसीबी ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम कर ही ली। दूसरी तरफ आरसीबी की जीत के बाद दिल्ली पुलिस का एक पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
आरसीबी की जीत के बाद दिल्ली पुलिस का पोस्ट हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली दिल्ली पुलिस का आईपीएल 2025 में आरसीबी की पहली जीत के बाद किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पोस्ट कर दिल्ली पुलिस ने जहां आरसीबी की जीत का जश्न मनाया वहीं साथ में युवा पीढ़ी को संदेश भी दिया। 

विज्ञापन

दरअसल, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली की 43 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना पाई। इसी के साथ आरसीबी ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया और अपना पहला खिताब जीत लिया। 

बता दें कि आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। 

आरसीबी की जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने की मजेदार पोस्ट
आईपीएल 2025 में आरसीबी की जीत के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'विराट जीत के लिए पेशेंस (धैर्य) जरूरी है. देखो 18 साल इंतजार किया और तुम अभी से कार, बाइक चलाने के लिए जिद करते रहते हो पापा-मम्मी से।' दिल्ली पुलिस की यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है। जिसके जरिए दिल्ली पुलिस ने युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि उन्हें कार बाइक चलाने में जल्दबादी नहीं करनी चाहिए, इसके लिए धैर्य रखना जरूरी है।
विज्ञापन

कैसी रही बेंगलुरु की बल्लेबाजी
बात अगर इस मैच में बेंगलुरु की बल्लेबाजी की करें तो बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 190 रन बनाए। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही थी। फिल सॉल्ट नौ गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें जेमीसन ने आउट किया था। इसके बाद विराट कोहली ने मयंक अग्रवाल के साथ पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन मयंक बड़े शॉट के चक्कर में आउट हो गए। वह 18 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

यह भी पढ़ें: IPL 2025: खिताब जीता आरसीबी ने, लेकिन प्राइज सेरेमनी में छाई गुजरात की टीम, सबसे ज्यादा अवॉर्ड पर किया कब्जा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें