फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: चार लाख रुपयों से भरा बैग एक्स-रे मशीन पर छूटा, जांच के बाद पीड़ित को लौटाया

Sun, 29 Sep 2019 06:30 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीआईएसएफ ने यात्री का गायब बैग बरामद कर उसे लौटाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने एक्सरे मशीन से गायब हुए बैग को बरामद कर यात्री के सुपुर्द कर दिया। गलतीवश बैग को दूसरा यात्री लेकर चला गया था, जिसमें चार लाख रुपये थे।

विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारियों के मुताबिक, 27 सितंबर की शाम भीकाजी कामा प्लेस मेट्रो स्टेशन पर सचिन नाम के युवक ने महिला सब इंस्पेक्टर टी. मधुमिता से बताया कि एक्सरे मशीन से उसका बैग गायब हो गया है, जिसमें चार लाख रुपये थे। शिकायत पर सीआईएसएफ कर्मियों ने जांच शुरू की तो उन्होंने एक्सरे मशीन पर एक लावारिस बैग देखा।

सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि बैग की अदला-बदली हुई है। एक व्यक्ति सचिन का बैग उठाकर ले गया है। लावारिस बैग की तलाशी के दौरान उसमें एक मोबाइल नंबर मिला। सीआईएसएफ कर्मियों ने उस नंबर पर संपर्क कर उसे बैग छूटने के बारे में बताया।
विज्ञापन


यात्री ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए तत्काल स्टेशन पहुंचने की बात कही। कुछ देर बाद दिनेश नाम का यात्री सचिन का बैग लेकर स्टेशन पहुंचा। उसने बताया कि जल्दबाजी में वह सचिन का बैग उठाकर ले गया था। जांच के बाद सचिन को उसका बैग सौंप दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें