श्रीगंगानगर से हावड़ा जाने वाली उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस में परिवार के साथ सफर कर रही एक महिला ने बेटी को जन्म दिया। पलवल स्टेशन पर गाड़ी को रोककर रेलकर्मियों की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। महिला बृहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ सिरसा से कानपुर जा रही थी। वह रीवा, मध्य प्रदेश की रहने वाली है। परिजनों ने बच्ची का नाम तूफानी रखा है।
मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गांव टीकर निवासी सुराम राज मिस्त्री का काम करता है। वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सिरसा से काम खत्म करके तूफान एक्सप्रेस की महिला बोगी में कानपुर जा रहा था। साथ में उसकी गर्भवती बेटी सरिता भी थी।