फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU छात्रा ने कॉलेज की दूसरी मंजिल से लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज में बीटेक की पढ़ार्ई कर रही एक छात्रा ने सोमवार दोपहर कॉलेज की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। कॉलेज के शिक्षकों ने उसे हिंदुराव अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन


छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पढ़ाई के चलते परेशान होने की बात लिखी है। मौरिस नगर थाना पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार मूलत: फरीदाबाद की रहने वाली 20 वर्षीय रचना (बदला हुआ नाम) खालसा कॉलेज में बीटेक की पढ़ाई कर रही है। फिलहाल वह कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष में पढ़ती है। सोमवार सुबह वह कॉलेज आई।
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लिखी आत्महत्या की वजह

दोपहर में उसने अचानक दूसरी मंजिल के छत पर जाकर नीचे छलांग लगा दी। नीचे मौजूद छात्र-छात्राओं ने घटना की जानकारी कॉलेज के शिक्षकों को दी। वहां पहुंचे शिक्षकों ने छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। जांच में पता चला कि उसके रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोट है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस को उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें पढ़ाई की वजह से तनाव होने की बात लिखी है। प्राइवेट नौकरी करने वाले उसके पिता से पुलिस ने पूछताछ की। पिता ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ने में काफी रुचि रखती है।

उसका रिजल्ट हमेशा अव्वल रहा है। उसने कभी भी पढ़ाई को लेकर परेशान होने की बात घर पर नहीं बताई थी। पुलिस फिलहाल छात्रा के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

क्या लिखा है सुसाइड नोट में


पुलिस सूत्रों के मुताबिक छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह आने वाली परीक्षा में अधिक अंक पाना चाहती है। इसके लिए वह खूब पढ़ाई कर रही है लेकिन इससे वह संतुष्ट नहीं है।

इसलिए वह कुछ दिनों से तनाव में है। उसकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। वह यह कदम अपनी मर्जी से उठा रही है। इसके लिए कॉलेज प्रशासन,उसके दोस्तों व परिजनों को तंग नहीं किया जाए।

अंत में उसने अपने इस कदम के लिए माता-पिता से माफी मांगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें