फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बार लगी बैक तो बीटेक छात्र ने लगा ली फांसी

Mon, 08 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासना कोतवाली क्षेत्र के गामा-वन में रहने वाले बीटेक तीसरे वर्ष के छात्र ने फांसी लगा ली। छात्र ग्रेटर नोएडा के एक्यूरेट इंस्टीट्यूट में पढ़ता था। उसके दोस्त ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सुइसाइड नोट में उसने मानसिक परेशानी और अपने करियर की चिंता को आत्महत्या की वजह बताया है।
विज्ञापन


कासना कोतवाल अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि बिहार के पटना निवासी अजय कुमार सिंह ने अपने बेटे कुमार सौरभ (23) का दाखिला ग्रेटर नोएडा के एक्यूरेट कॉलेज में कराया था। सेकेंड इयर में उसकी चार बैक लग गई थी। इस बार उसने थर्ड इयर की परीक्षा दी थी । इन दिनों इंस्टीट्यूट में छुट्टी थी। जल्द ही उसे अपने घर जाना था। उसके रूममेट घर जा चुके थे।

उसका दोस्त अजीत भी गामा-वन में ही रहता था। अजीत और सौरभ कई दिन से एक साथ खाना खाते थे। रविवार रात दोनों एक साथ खाना खाकर अपने-अपने रूम पर चले गए थे।

सोमवार दिन में अजीत ने कई बार उसे फोन मिलाया लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। दोपहर बाद अजीत अपने दोस्त सौरभ के रूप पर पहुंचा। उसने मुख्य कमरे में जाने का प्रयास किया तो वह बंद था लेकिन दूसरा कमरा खुला था। जब उसे कमरे से मुख्य कमरे में गया तो देखा कि सौरभ पंखे से रस्सी से फांसी लगाकर झूला हुआ था। अजीत ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना कासना पुलिस को दी।
विज्ञापन

 
सबइंस्पेक्टर राममेहर मलिक ने बताया कि युवक ने एक सुइसाइड नोट छोड़ा है जिसमें वह मानसिक तनाव से गुजर रहा था और अपने भविष्य को लेकर चिंतित था। उसने अपने परिवार के लोगों से इस घटना के लिए माफी भी मांगी है। पुलिस ने सौरभ के दोस्त अजीत से पूछताछ की तो उसने भी बताया कि वह किसी तरह से नहीं लग रहा था कि परेशान है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें