फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसाहड़ा पहुंचने से पहले ही हिरासत में ली गईं साध्वी

Wed, 07 Oct 2015 04:05 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी हत्या मामले में रोक के बावजूद बिसाहड़ा जा रही साध्वी प्राची को हिरासत में लिया गया। साध्वी प्राची नोएडा प्रशासन की रोक के बावजूद बिसाहड़ा गांव में जाने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन

 
साध्वी प्राची आज जैसे ही दादरी पहुंची तो पुलिस प्रशासन ने उनके बिसाहड़ा जाने पर रोक लगा दी। वहीं साध्वी का कहना था कि धारा 144 बिसाहड़ा में कल और एक दिन पहले भी लागू थी। अगर प्रशासन चाहता है कि वे अकेली बिसाहड़ा जाए तो वह भी उन्हें मंजूर है।

साध्वी ने दादारी पहुंचकर कहा कि वे उन परिवारों से मिलने आयी हैं, जिन्हें झूठ के सहारे आरोपी बनाया जा रहा है। वे उस युवक के परिजनों से भी मुलाकात करेंगी जिसने प्रताड़ना के बाद खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


साध्वी के मुताबिक यह आजम खान द्वारा हिंदूओं के खिलाफ एक षड्यंत्र है। आजम खान ने देश की छवि खराब करने के लिए 1 करोड़ रुपए दिए है।
विज्ञापन

साध्वी ने हत्या को बताया था आपसी रंजिश

गौरतलब है कि जिला प्रशासन द्वारा बिसाहड़ा में नेताओं के दौरों को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिसके बाद से ही प्रशासन मामले पर हो रही राजनीति को लेकर सख्त है।

बता दें कि साध्वी प्राची दादरी हत्या के मामले में पिछले दो दिनों से विवादित बयानबाजी के चलते चर्चाओं में हैं। साध्वी ने अखिलेश सरकार पर दादरी मामले और वाराणसी हिंसा को लेकर निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि एक ओर गणेश विसर्जन को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार साधु-संतों पर लाठियां बरसाती है। जबकि दूसरी ओर गोमांस खानेवाले परिवार को अपने पास बुलाकर 45 लाख रुपए देती है।

इतना ही नहीं उन्होंने बरेली में भी गोमांस खाने वाले को लेकर विवादित बयान देते हुए इकलाख की हत्या को आपसी रंजिश का मामला बताया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें